शिव चालीसा पढ़ने के क्या फायदे हैं (shiv chalisa ke fayde, labh/shiv chalisa benefits)

शिव चालीसा (shiv chalisa) का नियमित पाठ करने से मन शांत रहता है और जीवन स्वस्थ, धनवान और समृद्ध बना रहता हैं।

– Shiv Chalisa का नित्य पढ़ने एवं सुनने से बच्चों तथा बड़ों का मन शांत और स्वास्थ्य ठीक रहता है। शिव चालीसा का पाठ माता-पिता अपने बच्चों की ओर से भी कर सकते हैं।

– भगवान शिव को अत्यंत भोले स्वभाव के कारण भोलेनाथ /भोलेभंडारी नामों से भी जाना जाता है। अत: Shiv Chalisa के नित्य पाठ करने से भगवान् शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देते हैं।

– Shiv Chalisa के पाठ करने से पति पत्नी के बीच दाम्पत्य जीवन की समस्याएं दूर होती है। 

– shiv shankar chalisa का जाप नित्य करने से नशे की लत और तनाव से छुटकारा मिलता है। 

– हिन्दू शास्त्रों के अनुसार जो भी प्रातः काल नित्य रूप से jai Shiv Chalisa का पाठ करता है, उसके जीवन में  कठिनाइयां और बाधाएं कम होती हैं।

– दुखों और परेशानी ने यदि घेर लिया हो तो Shiv Chalisa की यह पंक्ति  “देवन जबहिं जाय पुकारा’ तबहिं दुख प्रभु आप निवारा” को 21 दिन तक 11 बार रात्रि में पढ़ कर सोए। 

– रोजाना सवेरे स्नान करके Shiv Chalisa का पाठ करने से मन में साहस और शक्ति का संचार होता है, जिससे हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। 

यदि समय का अभाव हो तो केवल ” जय गणेश गिरीजा सुवन’ मंगल मूल सुजान, कहते अयोध्या दास तुम देउ अभय वरदान “ वाली पंक्ति का 27 बार पाठ रोजाना प्रातः काल करें, भय से मुक्ति मिलेगा।

– सनातन धर्म के अनुसार शिव को रिझाने का सबसे सरल उपाय Shiv Chalisa का पाठ है, अत इससे आप अपने असाध्य रोग और गंभीर बीमारी को भी ठीक कर सकते है। 

– समय के अभाव में एक पंक्ति ” धन निर्धन को देत सदा हीं, जो कोई जांचे सो फल पाही “ का जाप सुबह-सुबह 11 बार करने से धन-लक्ष्मी में वृद्धि होने लगाती है और आर्थिक समस्या दूर होने लगाती है। 

– समय के अभाव में एक पंक्ति ” कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर, भये प्रसन्न दिए इच्छित वर ” का 21 दिनों तक सुबह-सुबह 54 बार जाप करने से कुवांरी कन्याओं को इच्छित वर की प्राप्ति होती है। 

– किसी भी कार्य को सिद्ध करने के लिए Shiv Chalisa की यह पंक्ति  “पूजन रामचंद्र जब कीन्हा’ जीत के लंक विभीषण दीन्हा” को 13 बार शाम के समय लगातार 27 दिन तक पाठ करे। और कार्य सिद्ध हो जाने पर गरीबों   को सफेद मिठाई जरूर बाटें। 

– मनचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में पूर्व दिशा की तरफ मुँह करके एक सफेद आसन पर बैठकर, गाय के घी का दिया जला कर, मिश्री का भोग लगाकर, बेलपत्र को उल्टा करके शिवलिंग पर अर्पण करें और Shiv Chalisa का 11 बार पाठ लगातार 40 दिनों तक करें।  

Comments (0)
No login
color_lens
gif
Login or register to post your comment